फारबिसगंज एसडीएम ने ग्रामीण क्षेत्र के आधा दर्जन विद्यालयों का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज एसडीएम शैलजा पांडेय ने बीईओ सूर्य प्रसाद यादव के साथ सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के करीब आधा दर्जन उच्च व मध्य विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विद्यालय के संस्थान प्रधानों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम ने गोपालपुर मझुआ मध्य विद्यालय, मधुबनी मध्य व उच्च विद्यालय, कन्या प्राथमिक विद्यालय अमहरा, तथा समौल मध्य विद्यालय में निरीक्षण कर साफ सफाई, रंग रोहन, विद्यालय का बाउंड्री वाल, शिक्षकों की उपस्थिति एवं बच्चों की उपस्थिति के साथ शौचालय की जांच की। एसडीएम ने मधुबनी विद्यालय में वाल पेंटिंग व रंग रोहन के निर्देश के साथ साथ बन रहे बिल्डिंग शीघ्र बनाने का निर्देश दिया। वही क्षतिग्रस्त बिल्डिंग को तोड़ने के लिये सर्व शिक्षा के जेई को निर्देश दिया। वही मझुआ गोपालपुर में प्रकाश की भी व्यवस्था बढ़ाने का निर्देश दिया।वही समौल निरीक्षण के दौरान मिट्टी भराई बॉण्डरी वाल ऊंचा करने एवं रंग रोहन को पूरा करने का निर्देश दिया गया। एसडीएम ने विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा ग्रहण करवाने की बात के साथ अच्छे प्राप्तांक लाने के लिये प्रोत्साहित किया। उन्होंने मिड डे मील के बारे में भी जानकारी ली।

मौके पर प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा के प्रधानाध्यापक कुमार राजीव रंजन, मुखिया प्रतिनिधि उदयानंद मंडल, पंसस तबरेज आलम, उमेश नारायण पांडेय, मायानंद मंडल, वरिष्ठ समाजसेवी धीरेंद्र ठाकुर, प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मंडल, आशीष कुमार, पूर्व संकुल समन्वयक नवीन कुमार ठाकुर, अमित कुमार विश्वास, चंदन सिंह, खुशनिदा तबस्सुम, कंचन कुमारी, फौजिया अख्तर, श्याम, सुमित कुमार, अबु आला, पूजा कुमारी समेत अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और सैकड़ों छात्र छात्राए उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]