फारबिसगंज एसडीपीओ ने भरगामा थाना के लंबित कांडों की समीक्षा की

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज अनुमंडल एसडीपीओ खुशरू सिराज ने बुधवार को भरगामा थाना के लंबित कांड का समीक्षा किया। समीक्षा के दौरान एसडीपीओ ने पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए। समीक्षा के क्रम मे मालखाना, पुरुष हाजत, महिला हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, महिला हेल्प लाइन कक्ष का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने थाना परिसर मे साफ सफाई व आगंतुकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी अवलोकन किया। करीब दो घंटे तक चले निरीक्षण में एसडीपीओ ने थानाध्यक्ष मनीष कुमार से विभिन्न मामलों की जानकारी ली एवं कई कांड के अभिलेखो की जांच की। साथ ही लंबित कांडो के निष्पादन पर चर्चा करते हुऐ पुलिस पदाधिकारियों को पुराने पेंडिंग केस को त्वरित गति में निष्पादन के निर्देश दिए।

एसडीपीओ ने कहा गंभीर मामलों में दर्ज हुऐ कांडो को गंभीरता से लें। मामलों का अनुसंधान बारीकी से करें। वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया। कहा केस के अनुसंधानकर्ता अनुसंधान के दौरान स्थल पर अवश्य जाए। ताकि निर्दोष न फंसे और दोषियों को सजा दिलाया जा सके। उन्होंने लंबित कांडो के निष्पादन मे विलंब की वजह के संबंध मे भी पुछताछ किया। इसके अलावे थाने मे दर्ज विभिन्न कांडो के अनुसंधानकर्ताओं से कांडों की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिया। एसडीपीओ ने डायरी अधतन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने को कहा। इस दौरान उन्होंने अपराध के ग्राफ को भी देखा। जिसपर संतोष व्यक्त किया। न्यायालय से जुडे मामलों के त्वरित निष्पादन करने एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। पुराने पेडिंग मामलों को अतिशीघ्र निष्पादन करने के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिए। थाना के अंदर साफ सफाई से संतुष्ट दिखे। एसडीपीओ ने पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि थाना पहुंच रहे फरियादी से कुशल व्यवहार करें। साथ ही किसी प्रकार का मामला थाना आने पर त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि थाना मे महिला संबंधित मामले आते हैं तो उसे गंभीरता से लें। उन्होनें चोरी छिपे शराब के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए स्थानीय स्तर पर सूचना तंत्र को और अधिक विकसीत किए जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने संध्या एवं रात्रि गश्ती को बढाने एवं दूसरे जिला से सटे थाना क्षेत्र की सडकों पर वाहन जांच करवाने का निर्देश दिया।

इस दौरान एसडीपीओ ने पत्रकारों को बताया की निरीक्षण मे पाया गया कि लंबित मामलों के निष्पादन मे तेजी आई है। कहा वर्ष 2023 तक के जितने भी लंबित मामले हैं सभी का समीक्षा किया गया तथा फरवरी माह के अंत तक उनका निष्पादन करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

मौके पर एसआई राजनारायण यादव,एसआई प्रमोद कुमार सिंह, एएसआई गौरीशंकर यादव, एएसआई विभाष कुमार, एएसआई मृत्युंजय कुमार सहित सभी पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]