फारबिसगंज नगर परिषद वार्ड संख्या आठ पार्षद पद के उपचुनाव में 402 मत लाकर रॉकी कुमार बने विजेता

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या आठ के पार्षद के रिक्त पद पर 22 जनवरी को हुए मतदान का बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में मतगणना हुआ। जिसमे प्रत्याशी रॉकी कुमार को 402 मत मिले और वह विजेता घोषित हुआ। निर्वाची पदाधिकार सह फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी शैलजा पांडेय ने रॉकी कुमार को विजयी होने का प्रमाण पत्र दिया। फारबिसगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या आठ के पार्षद प्रीतम गुप्ता की असामयिक निधन के बाद रिक्त पड़े पद पर हुए उपचुनाव में कुल छह अभ्यर्थी मैदान में थे। जिसमे रॉकी कुमार को 402, दूसरे स्थान पर रहे सदर आलम को 319, तीसरे स्थान पर रहे अमित कुमार को 144 और रीता देवी को 130, दिवंगत पार्षद प्रीतम गुप्ता की भाभी कंचन गुप्ता को 88 और संजय कुमार गुप्ता को मात्र 28 मत प्राप्त हुए। विजेता की नाम की घोषणा करते हुए निर्वाची पदाधिकारी ने रॉकी कुमार को सर्टिफिकेट प्रदान किया। मतगणना के बाद विजयी हुए रॉकी कुमार ने जनता की ओर से दिखाए गए विश्वास पर सबों का धन्यवाद दिया और कहा कि वार्ड को बेहतरी और साफ सफाई के लिए उनकी ओर से सकारात्मक पहल रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]