फारबिसगंज वकील एकादश ने जीवछपुर एमसीसी को पराजित कर पहुंचा सेमीफाइनल में

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

जिले के फारबिसगंज काली मेला ग्राउंड में पूर्व चेयरमैन अरविन्द यादव की स्मृति में खेले जा रहे कॉन्सन कप क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम लीग मैच में वकील एकादश की टीम ने जीवछपुर एमसीसी को पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान बना लिया। बुधवार को खेले गए मैच में जीवछपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करनेका निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीवछपुर एमसीसी की टीम 103 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी फारबिसगंज वकील एकादश की टीम ने महज 8 ओवर में ही अपने एक विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से पार कर लिया। वकील एकादश की ओर से अतुल ने अर्द्ध शतकीय पारी खेली।सद्दाम ने 16 और अशफाक ने 28 रनों का योगदान अपने टीम को दिया।मैच का मन ऑफ द मैच का अवार्ड वकील एकादश फारबिसगंज के आनंद कुमार को उनके किफायती गेंदबाजी और पांच विकेट लेने को लेकर दिया गया।

मैच के मुख्य अतिथि नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार ने आनंद कुमार को मन ऑफ द मैच का अवार्ड प्रदान किया। मैच में अंपायर की भूमिका में विक्की और इमरोज थे।जबकि स्कोरर की भूमिका का निर्वहन राहुल सिंह ने किया। मैच के आयोजक सूरज कुमार, सोनू, अविनाश, आतिश, सुमित, तस्लीम, नीतीश, राजा, रोहित, गुलाब, सन्नी सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]