बड़ी खबर: बिहार में 10 IPS अधिकारियों का तबादला, शिवदीप लांडे की नई पोस्टिंग, मनोज कुमार बने कोसी के DIG

न्यूज डेस्क:

बिहार में आज 10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। अधिकारियों के तबादले में एडीजी, आईजी और डीआईजी रैंक के कई अधिकारी शामिल हैं। बता दें कि सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक 4 डीआईजी, 3 IG और 1 एडीजी का तबादला किया गया है। जिन आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है उनमें शिवदीप लांडे, सुनील कुमार, राकेश राठी, विनय कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।

बता दें कि बिहार के मशहूर आईपीएस शिवदीप लांडे को आईजी तिरहुत रेंज बनाया गया है। वहीं सुनील कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा, राकेश राठी को आईजी मुख्यालय जबकि विनय कुमार को आईजी सुरक्षा बनाया गया है। सीनियर महिला आईपीएस अफसर गरिमा मल्लिक को पटना रेंज का आईजी बनाया गया है। सीनियर आईपीएस विकास बर्मन को डीआईजी सारण प्रक्षेत्र, मनोज कुमार को कोसी क्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है। वहीं बाबूराम को दरभंगा का डीआईजी, राशिद जमां को बेगूसराय का डीआईजी, विकास कुमार को पूर्णिया क्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]