बड़ी खबर: मधेपुरा में अज्ञात अपराधियों ने दो युवक को मारी गोली, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

न्यूज डेस्क मधेपुरा:

मधेपुरा में बुधवार को अज्ञात अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी, जिनमें से एक की मौत हो गई है और दूसरा घायल है। घटना मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के साहूगढ़ गांव स्थित पुल के पास की है। वहीं घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल से जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात अपराधियों ने मधेपुरा व्यवहार न्यायालय से तारीख करके घर लौट रहे युवक मनीष कुमार और शिवम कुमार को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना में मनीष कुमार की मौत मौके पर ही हो गई जबकि जख्मी शिवम कुमार को मधेपुरा सदर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जेएनके मेडिकल कॉलेज मधेपुरा बहते इलाज के लिए रेफर किया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची है।

पुलिस ने जख्मी युवक का पुलिस ने फर्द बयान दर्ज कर लिया है और  घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान शुरू कर दिया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पहले स्थानीय लोगों से मामूली विवाद हुआ था। हालांकि स्पष्ट तौर पर अभी तक घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। घटना बुधवार की शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है।

मिल रही जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान भेलवा पंचायत के गढ़िया वार्ड 8 निवासी भूपेंद्र यादव (होमगार्ड जवान) का बेटा मनीष यादव के रूप में की गई। वहीं घायल युवक की पहचान सिमराहा निवासी शिवम कुमार के रूप में की गई।

इधर, मनीष कुमार के मृत्यु होने के बाद उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]