बड़ी खबर: सुपौल में आंगनबाड़ी केंद्र को 31 जनवरी तक किया बंद, आदेश जारी

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

आजकल सुपौल समेत पूरे बिहार भीषण कोहरे व ठंड की चपेट में है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से भी लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी गई है। बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने को लेकर एडवाइजरी जारी हुई है। इसी कड़ाके की ठंड को देखते हुए सुपौल जिला के सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों को 31 जनवरी 2024 तक बंद कर दिया गया है। इस दौरान सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को निर्देश दिए गए हैं कि 03-06 साल के बच्चों को उनके घर जाकर खाद्य सामग्री मुहैया करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]