बड़ी खबर: सुपौल सदर अस्पताल परिसर में अवस्थित एक पुराने इमारत में लगी आग, धुधू कर जला इमारत में रखा सामान, अफरातफरी

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

सुपौल सदर अस्पताल परिसर में अवस्थित एक पुराने भवन में आज अचानक आग लग गई। बताया गया कि उक्त परित्यक्त इमारत में आग लगने के बाद इमारत में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। आग कैसे लगी इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन आग इतनी तेज थी कि जब तक दमकल की गाड़ी पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका तब तक इमारत में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। अगलागी के दौरान सदर अस्पताल परिसर में अफरातफरी का आलम रहा।

जानकारी मिली है कि इस इमारत में ब्लीचिंग पाउडर और सदर अस्पताल से जुड़े कई आवश्यक कागजात सहित अन्य सामान के भी जलने की बात  कही जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]