बढ़ते ठंड के कारण सुपौल के सरकारी स्कूलों का समय बदला, जाने अब कितने बजे तक चलेंगे विद्यालय

न्यूज डेस्क सुपौल:

बिहार में अब ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। कुछ जिलों में अपेक्षा से अधिक ठंड अब से ही पड़ने लगा है। बढ़ते ठंड के वजह से बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी होने लगी है। वहीं बढ़ते ठंड को देखते हुए कोसी प्रमंडल के आयुक्त ने जारी शीतलहर के मद्देनजर स्कूलों के संचालन की अवधि में बदलाव कर दिया है। बता दें कि आयुक्त के द्वारा जारी पत्र के निमित जिला पदाधिकारी, सुपौल के निदेशानुसार जिले में चल रहे शीत लहर को देखते हुए दिनांक 31.01.2024 तक सभी सरकारी विद्यालयो मे शिक्षण कार्य कक्षा 1 से 8 तक 10:00 बजे पूर्वाह्न से 03:30 बजे अपराह्न तक तथा कक्षा 9 से कक्षा 12 तक 09:30 बजे पूर्वाह्न से 04:00 बजे अपराह्न तक संचालित करने का आदेश दिया गया है। वहीं कक्षा 3 से 8 तक के छात्रो हेतु संचालित मिशन दक्ष एवं कक्षा 9 से 12 तक के छात्रो के लिए संचालित विशेष कक्षा भी अनिवार्य रूप से उपरोक्त अवधि में ही सम्पन्न कराये जाने का निर्देश दिया है।

बता दें कि प्रमंडलीय आयुक्त का स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव का प्रभाव तीन जिले सहरसा, मधेपुरा और सुपौल में प्रभावी होगा।  जारी पत्र में आयुक्त ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षक पूर्व निर्धारित समय पर स्कूल जाएंगे और लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]