बस चालकों के हड़ताल के कारण ट्रेन में उमड़ी रही भीड़

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज से विभिन्न इलाकों में चलने यात्री बस सेवा आज ठप्प रही। जिसके कारण जोगबनी कटिहार रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। जोगबनी, बथनाहा, फारबिसगंज, सिमराहा सहित अररिया आरएस और अररिया कोर्ट स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ प्लेटफार्म पर देखी गई। भारी भीड़ के कारण ट्रेन पर सवार होने के लिए यात्रियों के बीच आपाधापी मची रही।

दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सड़क हादसे को लेकर लोकसभा में नए प्रावधान के तहत हादसे के लिए जिम्मेवार वाहन चालक को सात लाख रूपये जुर्माना और दस साल की सजा का प्रावधान करने का ऐलान किया है। जिसको लेकर बस चालकों ने हड़ताल कर दी। हड़ताल के कारण अररिया, फारबिसगंज से चलने वाली सैकड़ों बस वाहनों के पहिए थम से गए हैं।बस चालकों के हड़ताल के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत दूरदराज जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी। वहीं नजदीक में यात्रा करने वाले यात्री ऑटो की सवारी करते देखे गए। बस का परिचालन नहीं होने के कारण यात्रियों ने रेल सेवा के माध्यम से किसी तरह भीड़ में अपनी यात्रा की। जिसको लेकर रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]