बाराबंकी के बने तिरंगे की मची देश भर में धूम, 30 हजार खादी के झंडों के मिले ऑर्डर

संजय यादव/बाराबंकी. आजादी के अमृत महोत्सव ने क्षेत्रीय श्रीगांधी आश्रम बाराबंकी को एक नया पंख दिया है. यहां खादी के कपड़े से बनने वाले तिरंगे की डिमांड बढ़ गई है. श्री गांधी आश्रम सूबे का अकेला आश्रम है जहां मोटी खादी का उत्पादन होता है. रंगाई और छपाई के लिए सूबे में इसकी खास पहचान है. यहां के बने कपड़ो का कोई जवाब नहीं है यहीं नहीं यहां के बने तिरंगों की पूरे देश मे धूम है.

पिछले कई वर्षों से ये काम कुछ कम हो गया था, लेकिन आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले अमृत महोत्सव अभियान ने इस केंद्र को नई संजीवनी दे दी है. दरअसल, रंगाई और छपाई के मामले में उत्तर भारत मे अव्वल होने के चलते यहां तैयार होने वाला तिरंगा उच्च गुणवत्ता का होता हैं. यही वजह है कि आजादी के अमृत महोत्सव के चलते यूपी के आलावा देश के कई राज्यों से तकरीबन 30 हजार झंडे लेने की डिमांड आई है. यहां पर तिरंगे की सिलाई ज्यादातर महिलाएं करती हैं और छपाई पुरुषों के द्वारा की जाती है.

तिरंगा बनाने का सिलसिला जारी
गांधी आश्रम के दीनानाथ ने बताया कि अमृत महोत्सव के तहत हम लोग झंडा तैयार करवा रहे हैं. हमारे कर्मचारी लगातार राष्ट्रीय ध्वज बनाने का काम कर रहे हैं क्योंकि कल से हम लोगों की बिक्री भी चालू हो जाएगी. पिछले साल हम लोगों को काफी ज्यादा लाभ मिला था. इस बार भी हम लोगों को उम्मीद है अच्छा लाभ होगा. हमारे जो कारीगर हैं. वह सब लगे हुए हैं, तिरंगे की सिलाई ,रंगाई, पुताई कर तैयार कर रहे है.

.

FIRST PUBLISHED : August 12, 2023, 16:22 IST

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]