बिहार में 125 यूनिट बिजली बिल माफ करने को लेकर मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उपभोक्ताओं से किया संवाद

Report : Amresh Kumar|Supaul

सुपौल जिले के पिपरा प्रखंड में बिहार सरकार विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना की शुरुआत की गई। जिसको लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सीएम नीतीश कुमार ने उपभोक्ताओं से संवाद किया है।

इस योजना के तहत राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक का बिजली बिल माफ किया जायेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 12 अगस्त को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस योजना की जानकारी दी। बताया गया कि योजना का लाभ जुलाई 2025 से मिलना शुरू है। उपभोक्ताओं को अब 125 यूनिट के बाद का ही सिर्फ बिल देना होगा।

इसको लेकर पिपरा प्रखंड के कई स्थानों पर शिविर लगाए गए जिसमे दिनापट्टी पंचायत के सखुआ, निर्मली, केशवनगर, बेलोखरा, दुबियाही सहित कई जगहों पर शिविर लगाया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपभोक्ता शामिल हुए।

बिजली विभाग के कनीय अभियंता मनोज कुमार ने बताया कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इसमें उपभोक्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री द्वारा किए गए विडिओ कोंफ्रेंसिंग से उपभोक्ताओं में काफी खुशी देखी गईं। इस मौके पर बिजली विभाग के सुनींद्र कश्यप सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]