बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष भोला यादव का राजद कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक एवं बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष भोला यादव शनिवार को अररिया पहुंचे। जहां सर्किट हाउस में राजद जिलाध्यक्ष मनीष यादव की अगुवाई में राजद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत बुके और माला पहनाकर किया। मौके पर बड़ी संख्या में राजद के कार्यकर्ता मौजूद थे। सर्किट हाउस में राजद नेता भोला यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की और आगामी लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव में पूरी तरह से जुट जाने की अपील की।

मौके पर उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों का केंद्र सरकार की ओर से गला घोटा जा रहा है। जानबूझकर विपक्षियों को निशाना बनाया जा रहा है। ईडी, सीबीआई जैसी संस्था का उपयोग केंद्र सरकार अपने विरोधियों के खिलाफ इस्तेमाल कर रही है। जिसे जनता समझने लगी है और 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।

बता दें कि बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष भोला यादव कुर्साकांटा प्रखंड अंतर्गत पगडेरा स्थित सरस्वती गणेश संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अररिया पहुंचे थे। कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]