‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के थीम पर प्रदर्शनी का आयोजन, डीएम ने प्रदर्शनी के जरिए लोगों को पोषण के प्रति किया जागरूक

न्यूज़ डेस्क सुपौल: विद्युत सभागार भवन सुपौल में सोमवार को पोषण माह अंतर्गत पोषण से संबंधित प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी (DM Supaul) कौशल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभाग आईसीडीएस, जीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा, जिला हब फॉर ईमपावरमेंट ऑफ वूमेन कार्यालय के द्वारा पोषण से संबंधित तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से संबंधित प्रदर्शनी स्टॉल लगाया गया था। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के टीम द्वारा पोषण तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से संबंधित नाट्य कला दिखाया गया।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा 06 माह से ऊपर के बच्चे का अन्नप्राशन किया गया तथा प्रथम गर्भवती माता का गोद भराई किया गया। कार्यक्रम में स्वस्थ बालक बालिकाओं प्रतिस्पर्धा के लिए जिलाधिकारी द्वारा बच्चा सहित माता को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले किशोरियों को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, सुपौल द्वारा पुरस्कृत किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस सुपौल, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुपौल, जिला मिशन समन्वयक, जिला परियोजना सहायक, सभी महिला पर्यवेक्षिका, प्रखंड समन्वयक एवं सेविकाओं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]