सुपौल: भाजपा युवा मोर्चा ने सिमराही में नमो नव मतदाता सम्मेलन का किया आयोजन

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

भाजपा युवा मोर्चा की ओर से देशभर में चलाए जा रहे नमो नव मतदाता अभियान के तहत गुरुवार को सिमराही के नव मतदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े। भाजयुमो सुपौल जिला उपाध्यक्ष विश्वजीत भगत के नेतृत्व में ‘नमो नव मतदाता’ कार्यक्रम का आयोजन सिमराही में किया गया।

सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष सचिन माधोगोडिया ने नव मतदाताओं को पहला वोट राष्ट्र के नाम, बीजेपी के नाम और प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि इस बार जो युवा लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे वह 7820078200 नंबर पर मिस कॉल देकर रजिस्ट्रेशन करें और ’’नमो नव मतदाता’’ बने। कहा को पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में देश लगातार मजबूत हो रहा है। पहले हम दुनिया की तरफ देखते थे और उनका अनुसरण करते थे, लेकिन आज दुनिया भारत की तरफ देखती है और हमारा अनुसरण करती है।

वही भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता देवी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और युवा ही भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं। युवा अपने माता-पिता की आशाओं और विश्वास पर खरा उतरे। कहा कि युवा अपने वोट की ताकत को समझे और देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। राष्ट्रहित में पड़े एक-एक वोट से ही देश को मजबूती मिलती है। 

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विश्वजीत भगत ने कहा कि रूस और यूक्रेन युद्व के समय दुनिया ने देखा किस प्रकार भारत युद्ध रूकवाकर अपने देश के नागरिकों को सुरक्षित वापस अपने देश लाया है। जिस देश ने सालों तक हमें गुलाम बनाकर रखा, अर्थव्यवस्था में उसे पछाड़कर आज भारत शीर्ष के पांच देशों में आ चुका है, जल्दी ही हम टॉप तीन देशों में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में मंच संचालन करते हुए नगर अध्यक्ष पंकज सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया साथ ही नगर महामंत्री अविनाश साह सन्नी ने सभी नए मतदाताओं का अंग वस्त्र देकर सभी का सम्मान किया।

मौके पर गोल्डन दास, बसंत भगत बिक्को, कुन्दन विवेक, राज कुमार पोद्दार, नीतीश शर्मा, रौनक सोनी, अमित महतो, राहुल साह, आदित्य चौधरी, मो साकिर, मोनू, बब्लू महतो, विक्की रोनियार, राजा राम सिंह, नीतीश दास, रामचंद्र भगत, कमलेश प्रधान, सुमन जयसवाल सहित सैंकड़ों यूवा उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]