भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में नशे के कारोबार पर अंकुश के लिए संयुक्त अभियान

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। उक्त बाते शुक्रवार को सीमा पार नेपाल के विराटनगर स्थित कोसी प्रदेश पुलिस कार्यालय में कोसी प्रदेश पुलिस प्रमुख डीआईजी चन्द्र कुबेर खापुड़ ने कही। डीआईजी ने भारत-नेपाल सामाजिक सांस्कृतिक मंच सह भारत-नेपाल रेल यात्री सहजीकरण समिति के प्रमुख सलाहकार महेश साह स्वर्णकार के अगुवाई में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान ये बातें कही। समिति के प्रमुख सलाहकार महेश साह स्वर्णकार, अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष पवन कुमार साह सचिव विकास कुमार मंडल के नेतृत्व में रही शिष्टमंडल के द्वारा शुक्रवार को भारत नेपाल सीमा के विभिन्न मुद्दे पर चर्चा किया किया गया। खासकर नशे के कारोबार को और सशक्त रुप से रोकने, साइबर क्राइम को रोकने सहित मामलों की चर्चा हुई। समिति के पदाधिकारी के द्वारा डीआईजी खापुङ के समक्ष बढ़ रहे नशे के कारोबार पर चिता जाहिर करते हुए सीमा इलाके में लगातार दो देशीय समन्वय में लगातार कारोबारी के विरुद्ध अभियान चलाने की मांग रखी गयी। संस्था के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने प्रदेश पुलिस प्रमुख को कहा कि दिन प्रतिदिन युवा पीढ़ी नशे के शिकार हो रहे हैं, लेकिन कारोबारी का कारोबार पुख्ता कार्यवाही नहीं होने से घटने की जगह बढ़ रहा है।

वहीं समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने प्रदेश पुलिस प्रमुख से कहा कि नशे के कारोबार को रोकथाम के लिए अब जो कारोबारी है चाहे नेपाल के हो या भारत के, इनकी पहचान सार्वजनिक करने से काफ़ी हद तक कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। वहीं सभी मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश पुलिस प्रमुख ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता नशे के कारोबार पर अंकुश लगाना ही है। वे खुद इस मुद्दे पर गंभीर है ,इसके लिए सशक्त रणनीति बनायी जा रही है। उन्होंने आमजन से भी आग्रह किया है कि अपने स्तर से भी जागरूकता अभियान चलाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]