मकर संक्रांति को लेकर राजद कार्यालय में दही चूड़ा भोज का हुआ आयोजन

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज राम मनोहर लोहिया पथ स्थित राजद कार्यालय में पार्टी की ओर से बुधवार को मकर संक्रांति को लेकर दही चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। जिसमे राजद के जिला भर के कार्यकर्ता शामिल हुए और दही चूड़ा का जमकर लुत्फ लिया। राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश आनंद, अमित पूर्वे, अरुण यादव और क्रांति कुंवर की ओर से दही चूड़ा भोज का आयोजन किया गया।

पूर्व सांसद सरफराज आलम ने कहा कि अररिया कृषि प्रधान जिला है और अपने जिले में मकर संक्रांति पर्व का विशेष महत्व है। नई फसल तैयार होने के मंगल कार्य के रूप में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। वहीं राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश आनंद ने कहा कि सामूहिक दही चूड़ा का भोज सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण है। जहां जाति, धर्म, मजहब से ऊपर उठकर गंगा जमुनी तहजीब के साथ लोग प्रेमपूर्वक भोजन ग्रहण करते हैं। इस तरह के अयोजन से कार्यकर्ताओं का मनोबल भी ऊंचा होता है और भारतीय सभ्यता और संस्कृति को भी प्रगाढ़ता प्रदान होती है। मकर संक्रांति का यह भोज दही, चूड़ा, तिलकुट, शक्कर और सब्जी के साथ कार्यकर्ताओं के बीच वैचारिक मेल बढ़ाने और जीवन में मिठास घोलने का काम करती है।

मौके पर पूर्व सांसद सरफराज आलम, पार्टी के प्रदेश सचिव सुरेश पासवान, वरिष्ठ राजद नेता क्रांति कुंवर, पार्टी के अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश आनंद, अमित पूर्वे, अरुण यादव, वाहिद अंसारी, अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष महानंद विभु, जिला प्रवक्ता जगदीश झा गुड्डू आदि सैकड़ो राजद के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *