मधुबनी: पंचायत उपचुनाव में पचास प्रतिशत से भी कम हुआ मतदान

न्यूज डेस्क मधुबनी:

पंचायत उपचुनाव को लेकर गुरूवार को खुटौना प्रखंड के खुटौना पंचायत में सरपंच पद के लिए छः प्रत्याशियों तथा परसाही पश्चिमी वार्ड 6 में ग्राम कचहरी पंच के दो प्रत्याशियों को लेकर हुऐ मतदान में कुल 8924 मतदाताओं में से मात्र 45.24 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। सबसे ज्यादा परसाही पश्चिमी में 55 प्रतिशत तथा खुटौना वार्ड 3 में बूथ संख्या 32 पर 57.5 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम खुटौना वार्ड 15 में 27.4 प्रतिशत वोट डाले गए।

निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरीश चंद्रा ने बताया कि पांच पीसीसीपी एवं दो सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया गया।

इस उपनिर्वाचन में खुटौना तथा परसाही पश्चिमी को मिलाकर कुल आठ उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। आगामी 30 दिसंबर को मतगणना के बाद देखना होगा कि जनता ने किस उम्मीदवार के सिर जीत का सेहरा बांधा है। बता दें कि कारमेघ उत्तरी वार्ड 3 तथा परसाही पश्चिमी वार्ड 11 में ग्राम कचहरी पंच के लिए एक-एक उम्मीदवार ने ही नामांकन कराया था ऐसे में वे दोनों निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जाएंगे। वहीं माधोपुर में वार्ड 9 में ग्राम कचहरी पंच के रिक्त पद के लिए पिछली बार की तरह ही किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं दर्ज़ कराया। इससे प्रतीत होता है कि पंचायती राज व्यवस्था को लेकर लोगों की मंशा उदासीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]