मधुबनी: कंपकपाती ठंढ़ में मरीजों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान, सीएचसी में भर्ती मरीजों के परिजनों ने जताई खुशी

न्यूज डेस्क मधुबनी:

जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटौना में मंगलवार को भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के चेहरे पर उस वक्त मुस्कान देखी गई जब सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकरी डॉ विजय मोहन केशरी स्वयं सभी मरीजों के पास जाकर उनका स्वास्थ्य हाल लेने पहुंचे। उन्होंने सभी मरीजों के बेड पर साफ सुथरा मोटा चादर, ठंढ़ से बचाव को लेकर कंबल के साथ ही कमरे में उपलब्ध कराए गए गर्म हवा देने वाले ब्लोअर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायज़ा लिया।

इस दौरान मरीजों ने बताया कि जिस प्रकार बाहर भीषण सर्द हवाओं वाला मौसम है ऐसे में अस्पताल में इतनी सुलभ सुविधा से वे काफ़ी खुशी महसूस कर रहे हैं। वहीं रोगी कल्याण समिति के द्वारा सीएचसी परिसर में अलाव की भी व्यवस्था की गई है। जिससे मरीज के साथ आने वाले उनके परिजनों को भी ठंढ़ से राहत मिल रही है। ओपीडी में सौ तथा आईपीडी में नब्बे प्रकार की दवाओं की उपलब्धता के साथ एक्सरे, खून जांच आदि की सुविधाएं भी मरीजों को दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]