मधुबनी: ठिठुरती ठंढ़ में जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

न्यूज़ डेस्क मधुबनी:

जिले के लौकहा बाजार निवासी उदय कर्ण ने मंगलवार को बजरंग सरोवर तट स्थित अपने आवास पर जरूरत मंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। दर्जनों की संख्या में स्थानीय बुजुर्ग महिला-पुरुष समेत समेत अन्य लोगों के बीच कंबल बांटते हुए श्री कर्ण ने कहा कि शीत लहर का प्रकोप चरम पर है। मकर संक्रांति के दिन से ही शरीर को गला देने वाली कुछ ज्यादा ही तेज हवा बह रही। ऐसे में लोगों को ठंढ़ से बचाव को लेकर उन्होंने अपने स्तर से छोटा सा प्रयास करते हुए कंबल बांटने का फैसला किया।

बताते चले कि उदय कर्ण पिछ्ले काफ़ी समय से सामाजिक धार्मिक कार्यों में रुचि लेते रहे हैं। खुद एक शिक्षाविद हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। फिल्हाल कंबल पाकर स्थानीय लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखी जा रही थी। लोगों ने उनका साधुवाद भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]