मधुबनी: दसवीं परीक्षा में सफल छात्रों को किया सम्मानित, टॉप 15 में शामिल बच्चों ने लाया 80% से अधिक अंक

न्यूज डेस्क मधुबनी:

बिहार बोर्ड से इस वर्ष 2024 में दसवीं की परीक्षा में सफल छात्रों को नहरी गांव स्थित ज्ञान विज्ञान एकलव्य शिक्षण संस्थान में रविवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान गणमान्य लोगों द्वारा मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्था के प्रधान पिंटु कुमार सलहैता ने बताया कि वर्ष 2013 से लगातार उनकी संस्था के छात्र एवं छात्राएं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और परीक्षा परिणाम के साथ इलाके में परचम लहरा रहे हैं। इस वर्ष दसवीं की परीक्षा में संस्था के 52 छात्र सम्मिलित हुए थे जिनमें से 48 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया। वहीं 15 बच्चों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए जबकि 2 बच्चों ने 90 % से अधिक अंक लाकर पुरे क्षेत्र का नाम रौशन किया। सफल विद्यार्थियों में 31 छात्र एवं 17 छात्राएं शामिल थीं। साथ ही इंटरमीडिएट में भी 19 बच्चों ने परीक्षा दिया और सबों ने प्रथम श्रेणी में सफ़लता हासिल की।

संस्था के निदेशक पिंटू सलहैता ने बताया कि वो मामूली शुल्क पर समाज के बच्चों को दशा व दिशा देने के लिए प्रयास करते रहेंगे। उन्हें आशा है कि उनके बच्चे देश दुनियां में नाम कमाएंगे।

पुरस्कार पाने वालों में सचिन मंडल, विभाष ठाकुर, रूपा कुमारी, निधि यादव समेत दर्जनों छात्र एवं छात्राएं शामिल थीं। सफ़लता हासिल करने पर मिलने वाले सम्मान से सभी बच्चों के चेहरे पर ख़ुशी झलक रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]