मधुबनी : सड़क हादसे में सुपौल का युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

न्यूज़ डेस्क मधुबनी:

जिले के लौकहा थाना क्षेत्र के चन्नीपुर पेट्रोल पंप के समीप लौकहा से लौकही तरफ़ जा रहे ग्लैमर BR-43-5398 बाइक सवार की सामने से आ रही हुंडई HR-26-CK-7248 कार से हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गहरी चोटें आई हैं एवं दाएं हाथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

वहीं मामले की सुचना पर पहुंची लौकहा पुलिस ने घायल युवक को खुटौना सीएचसी में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान सुपौल जिला के पिपरा थाना क्षेत्र के अमहा गांव निवासी करण कुमार यादव (27) के रूप में हुई है। बताया गया कि उक्त युवक किसी माइक्रो फाइनेंस कंपनी में मैनेजर था जो नरहिया (फुलपरास) में रहकर काम करता था।

प्राप्त जानकारी अनुसार चार पहिया चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया जिसे लौकहा पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है। फिल्हाल मैनेजर के घायल हो जाने की सुचना पर उनकी कंपनी के अन्य सहकर्मी अस्पताल में देखरेख को पहुंचे हुऐ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]