रफ्तार का कहर: एम्बुलेंस और बाइक में भीषण टक्कर, बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, आक्रोशित लोगों ने किया NH 27 जाम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र के भीमपुर चौक के समीप एच 27 पर एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस बाइक को ठोकर मारने के बाद NH सड़क पर पलट गई। घटना में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसके बाद घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने भीमपुर में NH 27 को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने ने बताया कि भीमपुर वार्ड 05 निवासी शिवनारायण ठाकुर अपने बेटे अजय ठाकुर के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नरपतगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने भीमपुर मोर के समीप बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार हवा में लगभग दस फिट उछल गया। जिसके बाद बाइक सवार सड़क के दूसरी लेंन पर जा गिरा। जिसमे बाइक पर सवार दोनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे आनन फानन में लोगों ने इलाज के लिए नजदीक के नरपतगंज अस्पताल भेज दिया है। जहां प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

इधर, घटना से गुस्साये लोगो ने एनएच 27 को जामकर खूब हंगामा किया है। हंगामा कर रहे लोगो ने आरोप लगाया कि घटना स्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर भीमपुर थाना है। बावजूद पुलिस प्रशासन स्थल तक पहुचने में देर कर दी। करीब एक घंटे के बाद स्थानीय गणमान्य लोग और पुलिस प्रशासन के समझाने बुझाने के बाद सड़क जाम को हटाया गया। जिसके बाद NH 27 सड़क पर आवाजाही शुरू की गयी। करीब एक घण्टे रही सड़क जाम के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मामले में भीमपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश पांडे ने बताया कि दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा दिया गया है। लोगो को समझा बुझाकर जाम हटा दिया गया है।आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]