राघोपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत केंद्र सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी, विकसित भारत बनाना भाजपा का एकमात्र लक्ष्य : प्रो बैद्यनाथ भगत

राघोपुर|सुपौल: राघोपुर में भाजपा दक्षिण मंडल के हरिपुर और हुलास शक्ति केंद्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो बैद्यनाथ भगत ने विकास योजनाओं की विशेष जानकारी देते हुए लोगों से विकसित भारत बनाने का संकल्प भी कराया। कहा कि लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके इसकी जानकारी देने के लिए यह यात्रा है।

वहीं मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार ने विकास योजनाओं से जुड़ी पुस्तिका एवं कैलेंडर का वितरण करते हुए बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं सेआह्वान किया कि पीएम मोदी जी द्वारा चलाए जा रहे विकास योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ओमप्रकाश कुमार, मंडल उपाध्यक्ष बिपिन साह, नागेंद्र सिंह, नूतन झा, सकुनी देवी, मुखिया अनिल सरदार, नौसी प्रवीण, अनुज गिरी, बिजेंद्र सदा, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]