राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अररिया से भी शामिल होंगे हजारों लोग : सांसद

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

22 जनवरी को अयोध्या में होने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद के साथ कई हिंदूवादी संगठनों द्वारा बुधवार को रानीगंज प्रखंड में अक्षत कलश यात्रा निकाली गयी। इस भव्य यात्रा में अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह भी शामिल हुए। जय श्री राम के नारों के साथ गुंजायमान इस यात्रा के दौरान सांसद ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हम सभी हिंदुओ के लिए सौभाग्य की बात है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में करोड़ों सनातनियों का सपना साकार होने जा रहा है। करोड़ों हिंदुस्तानियों की आस्था भगवान राम से है। ऐसे में यह राम मंदिर आस्था का सबसे बड़ा केंद्र कहलाएगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आगामी 22 जनवरी को हमारे ज़िले अररिया से भी हजारों की संख्या में लोग अयोध्या पहुंचकर इस राममंदिर के शुभारंभ का प्रत्यक्षदर्शी बनेंगे।

इससे पहले पूजित अक्षत कलश यात्रा रानीगंज बाजार में घुमाई गई। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पुरुष के साथ महिला श्रद्धालु भी इसमें शामिल हुए, जो अपने हाथों में भगवा ध्वज थामे हुए थे। वहीं कार्यक्रम संयोजक किमी आनंद खुली गाड़ी में कलश लेकर जय श्री राम के उद्घोष के साथ नगर भ्रमण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]