राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा अररिया में होगा ऐतिहासिक : डॉ अखिलेश सिंह

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

मणिपुर से शुरू राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 29 जनवरी को अररिया पहुंचेगी। राहुल गांधी का रात्रि विश्राम अररिया में ही होगा। राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता की बैठक आयोजित की गई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह शामिल हुए। तैयारी बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक जाकिर हुसैन खान ने की। मौके पर कांग्रेस का एक दर्जन से अधिक राज्य स्तरीय कांग्रेसी नेता शामिल थे। अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अररिया पहुंचने पर डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह का जिला अध्यक्ष जाकिर हुसैन के द्वारा फूल माला, बुके और टोपी देकर जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अररिया विधायक आबीदुर रहमान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मिन्नत रहमानी, परवीन कुशवाहा, मोहन मिश्रा,कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेत्री अफसाना हसन, अनिल सिन्हा, भोला शंकर तिवारी, अनवर राज के अलावा दर्जनों नेता ने संबोधित किया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह ने कहा की सीमांचल खासकर अररिया हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है। ऐसे में राहुल जी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा निश्चित रूप से सफल ही नही बल्कि ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा की आज केंद्र सरकार के द्वारा जो नफरत का माहौल बनाया जा रहा है ऐसे में राहुल जी मोहब्बत का पैगाम लेकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं।

मौके पर अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष जाकिर खान ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव में मोदी जी की विदाई तय है। जाकिर ने कहा आज देश का लोकतंत्र और संविधान दोनो खतरे में है।मोदी जी देश को फिर से गुलामी की ओर ले जा रहे है। जाकिर खान ने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 29 जनवरी सोमवार को दिन के एक बजे भारत जोड़ो यात्रा के क्रम में अररिया आ रहे है जहां अररिया जिला सीमा से लेकर अररिया  तक उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जीरो माइल से होते हुए शहर के मुख्य मार्ग से उनकी पद यात्रा होगी। यात्री विश्राम भी अररिया में होना निर्धारित है। अगले दिन 30 जनवरी को सुबह अररिया से पूर्णिया के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।कार्यक्रम का संचालन भोला शंकर तिवारी और पार्टी प्रवक्ता इश्तियाक आलम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]