विश्व स्तनपान सप्ताह पर किशनपुर में जागरूकता कार्यक्रम, मातृत्व स्वास्थ्य और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर हुआ संवाद

न्यूज डेस्क सुपौल:

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर आज गुरुवार को किशनपुर प्रखंड अंतर्गत राजपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय परिसर में जिला हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, सुपौल की ओर से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती रूपम कुमारी ने की।

इस मौके पर स्तनपान के महत्व को लेकर प्रतिभागियों को एक लघु फिल्म दिखाई गई, जिसमें शिशु को जन्म के तुरंत बाद और छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने के लाभों को दर्शाया गया। जिला मिशन समन्वयक हरिनारायण कुमार ने बताया कि मां का गाढ़ा दूध नवजात शिशु के लिए अमृत के समान होता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की भी जानकारी दी, जिसके तहत पहली बार गर्भवती महिलाओं को दो किश्तों में ₹5000 और दूसरी संतान यदि बेटी हो तो ₹6000 की प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से दी जाती है।

कार्यक्रम के दौरान लैंगिक विशेषज्ञ नीतू कुमारी ने महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं, लैंगिक भेदभाव, कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह जैसे सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि जिला हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वीमेन के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

अंत में, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही रूपम कुमारी ने महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा एवं सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

इस कार्यक्रम में मोहम्मद तारिक सिद्दीकी (लैंगिक विशेषज्ञ), आंगनबाड़ी सेविकाएं, ग्रामीण महिलाएं-पुरुष, स्तनपान कराने वाली माताएं एवं बड़ी संख्या में बालक-बालिकाएं शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]