शातिर मोटरसाइकिल चोर भारतीय सिकंदर मंडल चढ़ा नेपाल पुलिस के हत्थे, एक दर्जन बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी में है कैद

रिपोर्ट:राहुल पराशर|अररिया

सीमा पार नेपाल में नेपाल पुलिस ने शातिर मोटरसाइकिल चोर सिकंदर मंडल को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार मोटरसाइकिल चोर सिकंदर मंडल पर नेपाल में पार्किंग स्थल में लगे एक दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सभी चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद है। नेपाल में मोटरसाइकिल की चोरी कर भारतीय बाजारों में बिक्री करने का आरोप है।गिरफ्तार सिकंदर मंडल फारबिसगंज के रंगदाहा मझुवा गांव का रहने वाला है। इस पर श्रृंखला बद्ध तरीके से अलग अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी का आरोप है। मोरंग पुलिस प्रवक्ता डीएसपी रंजन कुमार दाहाल के अनुसार सिकन्दर मंडल भारत नेपाल के सीमा क्षेत्र से संगठित रूप मे गिरोह परिचालन कर मोटरसाइकिल के चोरी करने के कारोबार मे शामिल गिरोह का मुखिया है। पुलिस के अनुसार विराटनगर बीते कुछ दिनों से लगातार मोटरसाइकिल की चोरी हो रही थी, जिसके बाद चोरी की घटना को लेकर मोरंग पुलिस प्रमुख एसपी दीपक पोखरेल ने विशेष जांच टीम का गठन किया था। विशेष टीम के द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने के समय का सीसीटीवी फुटेज संकलन कर अनुसंधान शुरू किया गया। जिसके आधार पर सिकंदर मंडल को गिरफ्तारी हुई है।

एसपी पोखरेल के अनुसार मंडल और इसके गिरोह के द्वारा चोरी करने बाद मोटरसाइकिल का नम्बर प्लेट खोल कर बदल दिया जाता था और फिर भारत ले जाकर बिक्री करने का काम किया जाता था। वही गिरफ्तार सिकंदर मंडल के निशानदेही पर चोरी कर भारत तरफ ले जाने के लिए रखे गए तीन मोटरसाइकिल को नेपाल भारत सीमा के जातुआ मे छिपाकर रखे गए मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद किया है। एसपी पोखरेल के अनुसार मंडल के द्वारा गिरफ्तारी से पूर्व तीन मोटरसाइकल चोरी कर भारत मे बेचने की बात पुलिस को कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]