सीएसपी संचालक सुजीत कुमार उर्फ छोटू ने बौराहा, हरिराहा ग्राम में शिविर लगा कर लोगों का फ्री में खोला खाता

रिपोर्ट: राजीव झा|करजाईन

भारतीय स्टेट बैंक करजाईन बाजार शाखा के तहत करजाईन बाजार में संचालित ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक सुजीत कुमार के द्वारा बौराहा तथा हरिराहा पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। सीएसपी संचालक सुजीत कुमार उर्फ छोटू ने बताया कि बौराहा पंचायत के वार्ड नंबर 6 में शिविर लगाकर 10 लोगों का बैंक खाता खोला गया। वहीं हरिराहा पंचायत में स्थानीय मुखिया खुशबू कुमारी, समाजसेवी विकास कुमार टुनटुन, रमेश यादव आदि के सहयोग से 13 लोगों का खाता खोला गया। साथ ही इस दौरान लोगों को साइबर क्राइम से बचने के भी बारे में भी बताया गया। इन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए मो सद्दाम सहित अन्य का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]