सुपौल: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कैलाशपुरी स्थान मेला की जमीन को किया गया अतिक्रमण मुक्त

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के जोलहनिया में अवस्थित कैलाशपूरी स्थान मेला की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। आज पिपरा सीओ उमा कुमारी और थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी रही। प्रशाशन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर कैलाशपुरी स्थान की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। इस दौरान जेसीबी से अतिक्रमण किए गए जमीन से संरचना को हटाया गया। कैलाशपुरी स्थान की जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान बड़ी संख्यां में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

बताया गया कि करीब 40 वर्षो से कैलाशपुरी स्थान की 12 एकड़ जमीन अतिक्रमण की चपेट में थी जिसे प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराया है। मालूम हो कि कैलाशपुरी स्थान मेला आस पास के इलाके के लोगों के लिए आस्था का केंद्र रहा है। वहीं मौजूद मेला समिति के सचिव सुनील कुमार ने बताया कि श्री कैलाशपुरी मेला स्थान हजारों वर्ष पूर्व से लगते आ रहा है जो करीब 40 वर्ष पूर्व से ही कुछ लोगों द्वारा जमीन अतिक्रमण कर लिया गया था जिसको लेकर ग्रामीणों और मेला समिति के द्वारा कई बार प्रखंड से लेकर जिला प्रशासन तक इसकी लिखित शिकायत किया था जिसके आलोक में है। आज प्रखंड का उमा कुमारी और थाना अध्यक्ष अमित कुमार अपने दलबल से पहुंचे और अतिक्रमण जमीन को बुलडोजर चलवाकर मुक्त किया गया जिससे ग्रामीणों सहित प्रखंड क्षेत्र वासियों में काफी खुशी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]