सुपौल: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पीएचसी पिपरा द्वारा निकाला गया मतदाता जागरूकता प्रचार रथ

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

लोकसभा आम निर्वाचन चुनाव 2024 को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरा द्वारा प्रखंड अंतर्गत सभी ग्राम, हाट बाजारों, चौक चौराहों में आगामी 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर आम मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु जागरूक करने के दृष्टि से मतदाता जागरूकता प्रचार रथ निकाला गया। जिसे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार चंद्रा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार चंद्रा ने पिपरा प्रखंड वासियों सहित सुपौल जिला के सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का सदुपयोग अवश्य करने का आह्वान किया।साथ ही एस के चंद्रा ने बताया कि सभी कर्मी एवं पदाधिकारियों को मतदाता जागरूकता हेतु अपना दायित्व निर्वहन करते हुए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है, ताकि शत प्रतिशत मतदान हो एवं सरकार का उद्देश्य पूरा किया जा सके।

मौके पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रेम चंद्र रंजन, लेखा प्रबंधक राजीव रंजन मिश्रा, प्रखंड अनुश्रवण मूल्यांकन सहायक शिवेंद्र कुमार, एएनएम ममता कुमारी, नूतन प्रभा, सिंकु कुमारी, राकेश कुमार, निशिकांत सहित आशा कार्यकर्ता एवं ममता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]