सुपौल: आगामी होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक और होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना परिसर में शुक्रवार को आगामी होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। थानाध्यक्ष संजय दास की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सीओ उमा कुमारी सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि के साथ क्षेत्र के गणमान्य ने भाग लिया।

बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए होली की शुभकामनाएं देते हुए शांति और सद्भावपूर्ण माहौल में भाईचारे का त्योहार होली मनाने की अपील की। होली के दौरान किसी भी तरह की अराजकता या अफवाह से लोगों को दूर रहने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि आपकी मदद के लिए प्रशासन हमेशा मुस्तैद है। किसी भी तरह की अफवाहों में नहीं आते हुए अराजक तत्वों की सूचना अविलंब प्रशासन को दें ताकि प्रशासन त्वरित कार्रवाई करेगी। त्योहार के दौरान हुए हुड़दंगियों और नशे का सेवन करने वाले लोगों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। साथ ही बाइक पर ट्रिपल सवार करने वाले पर कड़ी कार्रवाई करने की बात उन्होंने कही। होलिका दहन करते समय सभी को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। ताकि अगलगी की घटना या कोई अप्रिय घटना घटित न हो। साथ ही इस दौरान उच्च ध्वनि क्षमता वाले डीजे और अश्लील गाना बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। कहा कि त्योहार सौहार्द और उमंग का उत्सव है। इसके आयोजन में हमें सभी समुदाय, व्यक्ति और वर्गों की भावनाओं का सम्मान करते हुए यह उत्सव मनाना है।

इस दौरान बैठक में थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित लोगों के साथ होली मिलन समारोह कार्यक्रम में सभी ने एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]