सुपौल: एनएच 57 पर बड़ा हादसा, ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, बाइक पर सवार दो की मौत, सड़क जाम

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र के भपटियाही बाजार में एनएच 57 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। जिसमे बाइक पर सवार दो की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया है। बताया जा रहा है कि शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के वार्ड 2 निवासी मो नौशाद अपनी पत्नी जुबेदा खातून, पुत्र मो अब्दुल, पुत्री मुस्कान और सबसे छोटा पुत्र आवेश एक ही बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल नेपाल जा रहा था। इसी दौरान भपटियाही बाजार के विश्वकर्मा चौक के पास सिमराही से निर्मली की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दिया। जिसमे बाइक पर सवार मो. नौशाद की पत्नी जुबेदा खातून और उसका 5 माह का पुत्र आवेश को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

वहीं इस घटना में घायल मो नौशाद उसका पुत्र मो अब्दुल और पुत्री मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों ने सीएचसी भपटियाही में भर्ती कराया। सूचना पर भपटियाही थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई है।

इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। जिसके चलते कुछ देर के लिए एन एच 57 पर आवाजाही प्रभावित रही। पुलिस प्रशासन के समुचित आश्वासन के बाद जाम को हटाया दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]