सुपौल: एस. आर. शिक्षा सम्राट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों ने दिखाया उत्साह

News Desk Supaul:

जिले के नगर पंचायत सिमराही स्थित एस. आर. शिक्षा सम्राट स्कूल में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और अनुशासन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन महादेव मेहता द्वारा ध्वजारोहण एवं तिरंगे को सलामी देने से हुई। इस दौरान रंग-बिरंगी पोशाक में सजे छात्रों ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत कर राष्ट्र के प्रति सम्मान प्रकट किया।

ध्वजारोहण के बाद छात्रों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों से उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुतियों में राष्ट्रवाद की भावना, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता संग्राम की ऐतिहासिक गाथाओं की झलक देखने को मिली, जिसकी सबों ने प्रशंसा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन महादेव मेहता ने कहा कि “आजादी का यह स्वरूप असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का परिणाम है, जिसे हमें हमेशा आत्मसात करना चाहिए।” वहीं, विद्यालय की प्रबंध निदेशक अल्पना मेहता ने स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण में स्त्रियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं से वीरांगनाओं के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्रशासनिक निदेशक सह प्राचार्य किसलय रवि ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं और कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन रंजीत लामा, काजल राउत, गौरव कुमार और राकेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कृष्ण गुप्ता, मनीषा झा, सुबंती लामा, राज श्री, पप्पू कुमार, अर्जुन कुमार, आनंद मोहन, रमेश मुखिया, सुधांशु वर्मा सहित पूरे विद्यालय परिवार की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं और अभिभावक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]