सुपौल: कपकपाती ठंड ने लोगों की बढ़ाई मुश्किलें प्रखंड व नप द्वारा अलाव की व्यस्था नहीं किए जाने से लोगों में आक्रोश।

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|पिपरा

जिले के पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न सार्वजनिक जगहों पर अंचल कार्यालय व नगर पंचायत पिपरा प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं किए जाने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है।  इस कड़ाके की ठंड के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। सड़कों पर आवाजाही अन्य दिनों के अनुपात बहुत कम देखी जा रही है। लोग घरों के परिसर में ही अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाने की जुगत कर रहे हैं, वहीं लोगों को कोहरे (पाले) की मार भी जमकर पड़ रही है। प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ रही कराके की ठंड से आमजन जीवन अस्त-व्यस्त बना हुआ है।

दरअसल इसका असर बाजार सहित कई चौक चौराहे पर भी साफ तौर पर देखी जा रहा है। वही प्रखंड प्रशासन सहित नगर पंचायत पिपरा के अधिकारी द्वारा अभी तक सरकारी संस्थानों सहित चौक चौराहे पर अलाव की व्यस्था नहीं किया गया है। जिससे लोगों में काफी नाराजगी दिख रही है। बाजार वासियों ने बताया कि नगर पंचायत पिपरा के विभिन्न जगहों जिनमें बाजार के हनुमान मंदिर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रखंड परिसर, थाना परिसर सहित प्रखंड क्षेत्र के थुमहा, निर्मली, कटैया, पथरा, कटिंग, महेशपुर में भी अंचलाधिकारी द्वारा अलाव की व्यस्था नहीं किया गया है जिससे लोगों को बाजार में खरीदारी करने वाले और सहित राहगीरों को ठंड की मार झेलनी पड़ रही है। कई लोगों ने सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलाने की मांग प्रशासन से किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]