सुपौल: करजाईन बाजार के प्राथमिक विद्यालय से मोटर की चोरी

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

जिले के प्राथमिक विद्यालय करजाईन में मंगलवार की रात चोरों ने नवनिर्मित शौचालय में पानी की पाइप तथा प्लास्टर तोड़फोड़ कर मोटर की चोरी कर ली। इस संबंध में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक स्नेहलता कुमारी ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि विभागीय निर्देशानुसार विद्यालय में बालिका शौचालय का निर्माण कार्य संपन्न कराकर 2 जनवरी की शाम में घर चली गई। 3 जनवरी को विद्यालय समयानुसार जब पहुंची तो देखा की नवनिर्मित शौचालय में पानी की पाइप व प्लास्टर टूटा फूटा है। साथ ही शौचालय में लगा वन एचपी का बिजली मोटर भी गायब है। इसके बाद आसपास के लोगों को बुलाकर इसकी जानकारी दी तथा विभागीय पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि को भी इस बारे में सूचना दी। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना की सूचना के बाद करजाईन थानाध्यक्ष ने स्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]