सुपौल: करजाईन में कोशी कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

जिले के मध्य विद्यालय करजाईन के मैदान पर सात दिवसीय कोशी कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। जहां राघोपुर प्रखंड प्रमुख फिदा हुसैन, समाजसेवी धीरेंद्र यादव, जिला पार्षद पप्पी देवी ने फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत किया।

इस दौरान अतिथियों ने कहा कि खेल अनुशासन सिखाता है तथा शारीरिक रूप से भी लोग स्वस्थ्य रहते हैं। खेल में हर किसी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेनी चाहिए। कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहते हैं। खिलाड़ियों को जो भी मदद की जरूरत होगी। उनके लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे।

टूर्नामेंट का पहला मैच सहरसा व अररिया के बीच खेला गया। मौके पर एम्पायर सुजात अली, अभिषेक आजाद, कोशी क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष मनोज गुरुमैता उर्फ मन्ना, सचिव सह उप प्रमुख राघोपुर शंकर गुरुमैता, कोषाध्यक्ष जोगी साह,  स्थानीय मुखिया ललिता देवी, राजकुमार गुरुमैता, सागर यादव, हरि राण, गोपाल कृष्ण शारदा, संजय गोईत, संजय शर्मा, संजय पासवान, गणेश गुरुमैता, मौसम खैरवार, कपिलेश्वर मरीक, सूरज राण, अभिनव कुमार सहित सैकड़ो क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *