सुपौल: कलयुगी माता-पिता ने अपने पुत्र व पौत्र को खाना में जहर खिलाकर मारने का किया प्रयास, पौत्र की मौत, पुत्र इलाजरत

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के देवीपुर पंचायत अंतर्गत गम्हरिया गांव वार्ड नंबर 2 में एक कलयुगी माता-पिता ने अपने हीं पुत्र व पौत्र को खाने में जहर खिलाकर मारने का प्रयास किया है। इस घटना में 10 वर्षीय पौत्र की मौके पर ही मौत हो गयी है, वहीं 28 वर्षीय पुत्र गंभीर स्थिति में सुपौल के निजी अस्पताल में इलाजरत है। घटना के बाद सूचना पर पहुंची राघोपुर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दिया है। वहीं घटना के बाद दादा, दादी व चाचा फरार हो गया है। जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के गम्हरिया वार्ड नम्बर 2 निवासी तारानन्द मुखिया के दो पुत्र पप्पू मुखिया एवं अंटू कुमार मुखिया है।

वहीं गंभीर हालत में भर्ती 26 वर्षीय पप्पू मुखिया की पत्नी निशु देवी ने बताया कि परिवार में किसी बात को लेकर पूर्व से ही विवाद चल रहा था, जिसको लेकर बार-बार उनके पति द्वारा विरोध किया जाता था। इस बात से नाराज होकर उसकी सास सतनी देवी, ससुर तारानंद मुखिया और देवर अंटू मुखिया ने बुधवार की रात्रि मछली में जहर डालकर उनके परिवार को खिला दिया। बताया कि वो मछली नहीं खाती है, जिसके कारण उसने मछली खाने से मना कर दिया। साथ ही उसकी 4 वर्षीया बेटी नयना कुमारी ने भी मछली खाने से मना कर दिया। लेकिन उसके पति पप्पू मुखिया और उसका पुत्र 7 वर्षीय अभिषेक कुमार जहर वाला मछली खाकर सो गया। बताया कि रात्रि के दो बजे दोनों को अचानक पेट में काफी दर्द होने लगा, जिसपर घर के लोगों में चीख पुकार शुरू होगा गया। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग उसके घर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी लेने गए इतने में दोनों की तबियत बिगड़ते देख गांव के लोगों की मदद से दोनों को रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया गया जहां ड्यूटी ओर तैनात डॉक्टर ने उसके पुत्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि पति के गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उनके परिजनों ने पप्पू मुखिया को सुपौल में ही एक निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया, जहां फिलहाल वह इलाजरत है।

घटना की खबर पुरे इलाके में जंगल में आग की तरह फैल गयी। हिर्दय बिदारक इस घटना को सुनकर आस पड़ोस के लोगो का मृतक के घर तांता लग गया। वहीं इस घटना से मृतक बच्चे की माँ की हालत भी गंभीर बनी हुई है। बच्चे की मौत और पति की गंभीर स्थिति बर्दाश्त नही कर पा रही है। रो रो कर बुरा हाल है।  बार बार बेहोस हो रही है।

इधर घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस मृत बच्चे की शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस को घटनास्थल पर भेजकर जांच शुरू कर दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]