सुपौल: कार के टायर फटने से कार और बाइक में हुई टक्कर, बाइक सवार जख्मी, रेफर

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बतरान चकला एनएच 57 पर सोमवार रात्रि को बाइक और कार संख्या डी एल 3 सीबीए 5966 में टक्कर हो गया जिसमे बाइक पर बैठे दो व्यक्ति बुड़ी तरह जख्मी हो गया।

बताया जा रहा है कि दोनो गाड़ी प्रतापगंज की ओर से आ रही थी। जिसमें दोनों आगे-पीछे आपस मे टकरा गई। दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनो की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जख्मी व्यक्ति

वहीं घटनास्थल पर स्थानीय लोगों ने बताया कि कार के टायर फटने से ये दुर्घटना हुई। कार करीब आधा किलोमीटर तक घसीटता रहा।  है। लेकिन कार चालक भागने में सफल रहा।

वहीं बाइक सवार जख्मी की पहचान दौलतपुर भगता टोला निवासी 45 वर्षीय तारानंद शर्मा एवं 40 वर्षीय छोटे लाल रजक के रूप में हुई।

दुर्घटनाग्रस्त कार

इधर जिस मामले में राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर कार को सड़क से साइड कर दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कारवाई कि जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]