सुपौल की बेटी अंशु बढ़ा रही जिले का मान।नेशनल कैंप के लिए आया बुलावा

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

पिछले वर्ष अक्तूबर में चीन में आयोजित एशियाई अंडर 18 रग्बी चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाली अंशु कुमारी के हौसले बुलंद है। भारतीय बालिका टीम का हिस्सा रही अंशु अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल चुकी है। अंशु स्टेट लेवल की कई रग्बी प्रतियोगिता में भाग लेकर कई मेडल जीत चुकी है। अब अंशु को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलने की उम्मीद है।

दरअसल, अंशु को एशिया रग्बी अंडर 18 चैंपियनशिप के लिए आयोजित नेशनल कैम्प से बुलावा आया है। दरअसल वेस्ट बंगाल में नेशनल कैंप का आयोजन किया गया है जिसमे अंशु को जाना है। कैम्प में भाग लेने के लिए अंशु 26 अगस्त को वेस्ट बंगाल जाएगी। कैम्प के चयन होने के उपरांत अंशु अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के निर्मली निवासी पवन कुमार और रेखा देवी की पुत्री अंशु कुमारी शुरुआती दौर से ही रग्बी खेल में जिले से काफी सक्रिय रही है। अंशु ने अंतराष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता जो चीन में खेला गया था उसमे सिल्वर मेडल भी जीत चुकी है। अंशु साधारण परिवार से आती है उनके पिता पवन कुमार का निर्मली चौक पर मिठाई का दुकान है। मिठाई के दुकान से ही परिवार का भरण पोषण होता है। पवन कुमार ने बताया की गरीबी के बाबजूद बेटी को उस मुकाम तक पहुंचाना है। जहां तक बेटी पहुंचना चाहती है। इसके लिए जो मेहनत करना पड़े करेंगे। पवन को बेटी अंशु की रग्बी खेल के प्रति जुड़ाव और नेशनल प्रतियोगिता में मेडल लाने पर काफी खुशी हैं। कहा की बेटी ने न सिर्फ उनका मान बढ़ाया है बल्कि निर्मली गांव और सुपौल जिले का नाम भी रौशन किया है।

फिलहाल पवन कुमार बेटी को 26 अगस्त को वेस्ट बंगाल में आयोजित होने वाले नेशनल कैंप में भेजने की तैयारी कर रहे हैं। जिसमे चयन के उपरांत अंशु फिर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]