सुपौल: केएन डिग्री कॉलेज राघोपुर में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के दूसरे दिन 4 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

न्यूज डेस्क सुपौल:

नई शिक्षा नीति के अंतर्गत स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा में मंगलवार से ही शुरू हो चुकी है। इस क्रम में जिले के केएन डिग्री कॉलेज राघोपुर में परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में चल रही है। परीक्षा के दूसरे दिन 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यहां एलएनएमएस महाविद्यालय वीरपुर का परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक प्रो रामानन्द सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत चार वर्षीय स्नातक कोर्स के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है। जिसका आज दूसरा दिन है। कहा कि कॉलेज में प्रवेश करते समय सभी परीक्षार्थियों को बारीकी से चेक की जाती है और फिर अंदर प्रवेश कराई जाती है। कहा कि परीक्षा बिल्कुल ही कदाचार व शांतिपूर्ण माहौल में संचालित की जा रही है। कहा कि लोगो में एक भय बना हुआ है कि कुलपति महोदय काफी संवेदनशील है अगर किसी तरह की गड़बड़ी होगी तो लोग बख्शें नही जायेंगे। कहा कि बीएनएमयू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिमलेंद्र शेखर झा विद्वान, कर्मठ एवं ईमानदार क्षवि के कुलपति है। कहा कि कम ही समय में विश्वविद्यालय के काम-काज में जो परिवर्तन हुआ है उसकी चर्चा समाज के अंतिम पंक्ति में रहने वाले छात्र भी खुश है। उन्होंने कहा कि कुलपति का निर्देश है कि अगर एक भी छात्र कॉलेज आता है तो उनकी पढ़ाई हो। इस से अच्छा माहौल महाविद्यालय के प्रति समाज मे जाएगा।

वहीं परीक्षा नियंत्रक प्रो सुरेश चौधरी ने बताया कि आज परीक्षा के दूसरे दिन प्रथम पाली में राजनीतिक विज्ञान एवं मनोविज्ञान विषय की परीक्षा हुई जिसमें कुल 221 परीक्षार्थी उपस्थित और 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वही द्वितीय पाली में फिजिक्स, केमेस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी एवं गणित विषय की परीक्षा हुई जिसमें कुल 316 परीक्षार्थी उपस्थित और 2 अनुपस्थिति रहे।

मौके पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिका एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]