सुपौल: केएन डिग्री कॉलेज राघोपुर में “मेरा पहला वोट देश के लिए”  कार्यक्रम का हुआ आयोजन

न्यूज डेस्क सुपौल:

स्वीप कोषांग के तहत गुरुवार को युवा मतदाता-फर्स्ट टाइम वोटर के मतदाता जागरूकता हेतु शिक्षण संस्थान केएन डिग्री कॉलेज, राघोपुर में युवा मतदाताओं का पाठशाला कार्यक्रम “मेरा पहला वोट देश के लिए” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता शपथ सभी छात्र-छात्राओं को दिलायी गई एवं वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है की तर्ज पर सभी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।

इस दौरान बताया कि मतदान के दिन मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने वोट का इस्तेमाल अवश्य करें ताकि एक अच्छे लोकतंत्र की स्थापना की जा सके।

मौके पर प्राचार्य राम बहादुर मंडल, ADSS Supaul शशि कुमार, राघोपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी ओमप्रकाश, राघोपुर बीपीआरओ शिल्पा कुमारी, प्रो रामलखन प्रसाद आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]