सुपौल: केएन डिग्री कॉलेज राघोपुर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के केएन डिग्री कॉलेज राघोपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमें दर्जनों छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम में योग कार्यशाला के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में योग की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। ईस दौरान छात्र-छात्राओं के साथ-साथ महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी ने योगाभ्यास किया। योगाभ्यास अनिल कुमार शर्मा के द्वारा करवाया गया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो राम बहादुर मंडल ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में परीक्षा पर्यवेक्षक प्रो रामानंद सिंह उपस्थित रहे। मंच का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी राम लखन प्रसाद ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन उप पाचार्य प्रमोद कुमार ने किया। कार्यशाला में महिला सशक्तिकरण के लिए योग कितना प्रासंगिक विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी कराई गई।

संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य प्रो राम बहादुर मंडल ने कहा कि वर्तमान परिवेश में निरोग रहने के लिए योग की परम आवश्यकता है। पर्यवेक्षक रामानंद सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए योग एकमात्र साधन है योग से ही निरोग रहकर महिलाएं पूरे परिवार ही नहीं वरन समाज को सशक्त बना सकती है।

मौके पर प्रो राधारमन यादव, यदुनंदन यादव, रामकुमार कर्ण, गयाधर प्रसाद यादव, रंभा कुमारी, उमेश प्रसाद यादव आदि ने भी अपना विचार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]