सुपौल के करजाईन में दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रसिद्ध गायक शिवेश मिश्रा ने किया शिरकत

न्यूज डेस्क सुपौल: दुर्गा पूजा के शुभ उपलक्ष्य में शनिवार की रात्रि करजाईन बाजार मां दुर्गा पूजा समिति के द्वारा करजाईन बाजार मध्य विद्यालय के प्रांगण में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जाने-माने लोक गायक शिवेश मिश्र की जादू भरी स्वर को सुनने व देखने लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रमुख विजय कुमार यादव, पूजा समिति के संरक्षक शशि प्रसाद सिंह, अध्यक्ष ललन गुरुमैता, प्रमुख फिदा हुसैन, समाजसेवी धीरेन्द्र यादव, जिप सदस्य पप्पी देवी, मुखिया ललिता देवी, अमरेश आनंद, उप प्रमुख शंकर गुरमैता सहित कमिटी सदस्यों ने युवा कलाकार शिवेश मिश्र को अंग वस्त्र व बुके देकर किया। जिसके बाद एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों से दर्शकों का दिल जीत लिया। दर्शक भी काफी गर्म जोशी के साथ कलाकार के हर गाने पर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ हौसला बढ़ाते रहे। कार्यक्रम को देखने दूर-दूर से हजारों की संख्या में लोग जुटे थे। कार्यक्रम को लेकर करजाईन थानाध्यक्ष लाल जी प्रसाद अपने दल बल के साथ मौके पर मुस्तैद दिखे। कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य लाल मेहता ने किया।

वहीं कार्यक्रम को सफल बानाने के लिए गोपाल कृष्ण शारदा, हरि राण, मन्ना गुरमैता, उपेन्द्र साह, योगेंद्र साह, गणेश गुरमैता, सूरज राण, शंकर राण, अभिवन कुमार, अभिषेक कुमार, रवि कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]