सुपौल के तीन बच्चे मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत भेजे गए अहमदाबाद

News Desk Supaul:

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संचालित मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना अंतर्गत सुपौल जिले के तीन बच्चों को गंभीर हृदय रोग के उपचार हेतु अहमदाबाद भेजा गया।

इन बच्चों में मोहम्मद अयान अंसारी (उम्र 5 वर्ष 9 माह), निवासी किशनपुर प्रखंड; अंशिका कुमारी (उम्र 1 वर्ष 4 माह), निवासी पिपरा प्रखंड तथा संजन कुमारी (उम्र 11 वर्ष 3 माह), निवासी राघोपुर प्रखंड शामिल हैं। सभी बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ एंबुलेंस द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति, सुपौल से राज्य स्वास्थ्य समिति, पटना रवाना किया गया।

राज्य स्वास्थ्य समिति की देखरेख में इन्हें आज ही हवाई जहाज से सत्य साईं अस्पताल, अहमदाबाद भेजा जाएगा, जहां बच्चों की हृदय सर्जरी की जाएगी।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक सह जिला योजना समन्वयक, जिला लेखा प्रबंधक, जिला समन्वयक (आरबीएसके), जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, निखिल कुमार, मुनेश्वर झा एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]