सुपौल के बकौर में पुल हादसा, कोसी नदी पर निर्माणधीन पुला का स्लैब गिरा, हादसे में 1 की मौत 9 घायल, पढ़े पूरी खबर

न्यूज डेस्क सुपौल:

सुपौल जिले के बकौर कोसी नदी के ऊपर देश का सबसे लंबा 10.2 किमी सड़क पुल का निर्माण चल रहा है। भारत के इस सबसे लंबे पुल का निर्माण भारतमाला परियोजना के तहत कोसी पुल व पहुंच पथ का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है। शुक्रवार को भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत कोसी नदी पर बनने वाले देश के सबसे लंबे सड़क पुल का स्लैब गिरने से दर्जनों मजदूर दबने से अफरातफरी बन गया। कोसी नदी के बीच में मरिचा गांव के समीप पुल का स्पाइन गिरा है। देश के सबसे बड़े पुल का नदी में लंबाई 10.2 किलोमीटर जबकि अप्रोच के साथ इस पुल का लंबाई 13.2 किलोमीटर जो देश का सबसे बड़ा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा बताया जा रहा हैं। कहा जाता है कि इस पुल के निर्माण के बाद सुपौल से मधुबनी की दूरी 30 किलोमीटर कम हो जाएगी।

प्राप्त सूचना के अनुसार इस परियोजना की कुल लागत 1199.58 करोड़ रुपये है, जिसमें 1101.99 करोड़ रुपये का सिविल कार्य शामिल है। यह परियोजना निर्माण एजेंसियों मेसर्स गैमन इंजीनियर्स एंड कॉन्ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड और ट्रांसरेल लाइटिंग प्राइवेट लिमिटेड (जॉइंट वेंचर) द्वारा क्रियान्वित की जा रही है, 10.02 किमी लंबे इस पुल के 171 पिलर में से जा जारी मिली है कि 166 पिलर का निर्माण पूरा हो चुका है और 170 में से 31 स्पैन पर काम पूरा कर लिया गया है।

सुपौल से मधुबनी की दूरी घटेगी। कहा जाता है कि पुल के निर्माण से सुपौल से मधुबनी की दूरी 30 किलोमीटर कम हो जाएगी। अभी लोगों को मधुबनी जाने के लिए 100 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है, जो घटकर सिर्फ 70 किमी हो जाएगी।

जानकारी देते हुए डीएम कौशल कुमार ने बताया कि निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने से एक की मौत हो गई और 9 लोग घायल हुए हैं।

वही बिहार सरकार के पीएचडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू कोसी नदी पर बन रहे देश के सबसे बड़े पुल के दुर्घटना स्थल पहुंच स्थल का जायजा लिए। मंत्री ने कहां जांच कर दोषियों पर करवाई की जाएगी। निर्माण कंपनी द्वारा मृतक के परिजनों को 10 लाख मुवावजा देने की बात बताया।

घटना को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया गहरा दुख प्रकट। कहा कि घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]