सुपौल के युवाओं की बड़ी पहल, युवा एकता सुपौल के कई युवाओं ने किया रक्त दान

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

खून के अभाव में सुपौल में किसी को मरने नहीं देंगे इसी उद्देश्य के साथ सुपौल सदर अस्पताल पहुंच युवा एकता सुपौल के कई युवाओं ने रक्त दान किया। देर शाम तक दर्जनों युवाओं ने ब्लड डोनेट किया है। यह जानकारी देते हुए युवा एकता सुपौल के समाजसेवी विवेक कुमार यादव ने खुद रक्तदान कर कहा कि प्रायः देखा जाता है कि ब्लड के अभाव में कई मरीजों की जान चली जाती है। ऐसे में हर ग्रुप का ब्लड अस्पताल में रहना बेहद जरूरी है। कहा कि खून के अभाव में किसी को मरने नहीं देंगे इस उद्देश्य के साथ युवा एकता सुपौल के साथियों ने रक्त दान किया है। कहा कि देर शाम तक सदर अस्पताल में रक्त दान शिविर लगाकर दर्जनों युवाओं ने रक्त दान किया है।

युवाओं के इस पहल की खूब सराहना हो रही है। इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से कुणाल झा, नितिन सिंह, गुड्डू बादशाह, अंकित कौशिक, एमडी आदिब शेख, मो अनस रहमानी, प्रदीप कुमार राय, चन्दन कुमार, मो अरशद अली, राजा कुमार, प्रकाश कुमार, प्रिंस कुमार, मो सलमान, विवेक कुमार यादव, मो आबिद, हिमांशु कुमार, फैयाज आलम, मो मुन्ना, विजेन्द्र कुमार, आनन्द कुमार आदि लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *