सुपौल के 13 खिलाड़ी राज्य स्तरीय थांग-ता चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा, राघोपुर बीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

न्यूज डेस्क सुपौल:

मुजफ्फरपुर में आगामी 26 और 27 जुलाई को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय 5वीं थांग-ता चैंपियनशिप प्रतियोगिता में सुपौल जिले से 13 प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता खेल भवन, मुजफ्फरपुर में दो दिवसीय आयोजन के रूप में संपन्न होगी।

सुपौल से इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं – कोमल कुमारी, साक्षी कुमारी, प्रीति सुमन, सुकन्या, प्रियल सिंह, काजल कुमारी, मानवी जयसवाल, आलोक कुमार, एलक्स आर्या, देव कुमार, विकास कुमार, मयंक सिंह मौर्य और यशस्वी जयसवाल।

टीम को राघोपुर के बीडीओ ओमप्रकाश एवं प्रशिक्षु बीडीओ प्रवीण कुमार रजक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। सभी अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। आयोजन में भाग लेने जा रहे खिलाड़ी जिले का नाम रोशन करने के लिए पूरी तरह से उत्साहित और तैयार हैं।

इस मौके पर बिहार थांग-ता संघ के सचिव विकास कुमार झा, जिला संघ की सचिव सुष्मिता सिंह, अध्यक्ष नसीम अकरम, सचिव शुभम सिंगज, BRC राघोपुर के पंकज कुमार द्विवेदी, टीम मैनेजर रुमिला गौतम, अमित कुमार झा और महादेव ठाकुर उपस्थित रहे।

बिहार थांग-ता संघ द्वारा आयोजित यह चैंपियनशिप प्रदेश स्तर पर प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ पारंपरिक मार्शल आर्ट को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]