सुपौल: खूब जमा रंग बाबा नरसिंह के संग, फूलों की होली में झूमे भक्त, मनाया गया 18वां फाल्गुन महोत्सव

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के गणपतगंज बाजार में स्थित नरसिंह मंदिर परिसर में बुधवार कि रात्रि 18वां फाल्गुन महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर बुधवार को रात्रि के 8 बजे से भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कटिहार, मुजफ्फरपुर, सिल्लीगुड़ी समेत कई जगहों के कलाकार भाग लिए। भक्ति जागरण में लोगों ने जमकर फूलों की होली खेली। वही आयोजन के दूसरे दिन गुरुवार को प्रातः 7 बजे राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी, गणपतगंज से कलश यात्रा सह निशान यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ो महिलाओं ने भाग लिया।

पूजा अर्चना करते श्रद्धालु

जानकारी देते हुए कमिटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि यह 18वां फाल्गुन महोत्सव बुधवार को उत्साह पूर्वक मनाया गया। बताया कि इस दौरान बिहार के अलग-अलग जिलों से सैकड़ों श्रद्धालु महोत्सव में भाग लिए। बताया कि महोत्सव समापन के उपरांत गुरुवार को महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया।

कलश यात्रा सह निशान यात्रा

इस मौके पर मंदिर के मुख्य पुजारी विनय झा ने बताया कि विगत कई वर्षों से नरसिंह बाबा के इस परिसर में फागुणोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, इस आयोजन के निमित जो भी भक्त बाबा के दर पे अपनी मोकानमना लेकर आते है और बाबा के जोत जागरण के बाद अपनी दुखड़ा बाबा के समीप समर्पित करते है। बहुत से ऐसे उदाहरण है जो कि बाबा अपने हर भक्त की वांक्षित मनोकामना पूर्ण किये है।

इस मौके पर प्रह्लाद राय मोहनका, सत्यनारायण अग्रवाल, दीनानाथ अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, शिबु मोहनका, मुन्ना अग्रवाल, हेमराज मांडिवाल, शंकर मांडिवाल, ज्योति मांडिवाल, बबलू अग्रवाल, श्रवण अग्रवाल आदि लोग मौजदू थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]