सुपौल: गणतंत्र दिवस फैंसी क्रिकेट: आरबी सिंह की तूफानी पारी से प्रशासनिक एकादश ने 78 रनों से दर्ज की जीत

न्यूज डेस्क सुपौल:

26वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कोसी कॉलोनी वीरपुर स्थित अंतरराज्यीय क्रिकेट मैदान पर एक फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासनिक एकादश और नागरिक एकादश के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेल भावना को बढ़ावा देना और प्रशासन एवं नागरिकों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करना था।

विज्ञापन

नागरिक एकादश की कप्तानी सेवानिवृत्त अनुमंडल अस्पताल वीरपुर के उपाधीक्षक, डॉक्टर कौशल किशोर कुमार ने संभाली, जबकि प्रशासनिक एकादश का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी वीरपुर नीरज कुमार ने किया। मैच निर्धारित 12 ओवर का था।

प्रशासनिक एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। सब-इंस्पेक्टर आर.बी. सिंह की धुआंधार पारी की बदौलत टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 142 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आर.बी. सिंह ने अकेले 94 रनों की लाजवाब पारी खेली, जो नागरिक एकादश की पूरी टीम के स्कोर से अधिक थी।

142 रनों का पीछा करने उतरी नागरिक एकादश की टीम संघर्ष करती दिखी। प्रशासनिक एकादश के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के चलते नागरिक एकादश की पूरी टीम 12 ओवर में केवल 64 रन ही बना सकी। इस तरह प्रशासनिक एकादश ने 78 रनों के बड़े अंतर से मैच जीतकर शील्ड पर कब्जा कर लिया।

मैच के समापन पर अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार ने प्रशासनिक एकादश की शानदार जीत और टीम के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने सब-इंस्पेक्टर आर.बी. सिंह को उनके अद्भुत बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया और उनकी तारीफ करते हुए कहा कि उनकी पारी ने मैच को पूरी तरह बदल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *